विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा— ल्वाड डोबा से गौनियारों तक होगा डामरीकरण कार्य

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड डोबा, गौनियारों, सिमली सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने इस दौरान बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक कैड़ा ने बताया कि ल्वाड डोबा तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है और कार्य प्रगति पर है। वहीं, ल्वाड डोबा से गौनियारों तक डामरीकरण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जल्द ही धनराशि स्वीकृत कराकर डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विधायक ने अन्य जनसमस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुँचाना ही प्राथमिकता है, और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दौरे के दौरान जिला पंचायत सदस्य डीकर सिंह मेवाड़ी, ग्राम प्रधान एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *