भीमताल । कोषाधिकारी हल्द्वानी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि 3 नवंबर से 9 नवंबर, 2025 तक कोषागार हल्द्वानी में पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पेंशनरों को ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रमाण पत्र अपलोड करने की जानकारी तथा एसजीएचएस गोल्डन कार्ड से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों हेतु स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही, पेंशनरों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव, आयकर संबंधी जानकारी तथा पेंशन स्वीकृति और पारिवारिक पेंशन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।
कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि वे 3 से 9 नवंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस पर अपराह्न 2 बजे से कोषागार हल्द्वानी में आयोजित हो रहे इस पेंशन जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।