विधायक कैड़ा ने किया धारी ब्लॉक का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकीय, सरगाखेत, सालियाकोट, कालापातल सहित कई गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि हाल की भारी बारिश से कई ग्रामीणों के घरों के आगे-पीछे मलवा आने से मकानों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन गाँव-गाँव टीम भेजकर नुकसान का आकलन करे और प्रभावितों को मुआवजा उपलब्ध कराए। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *