सेवा ही संगठन का मूल मंत्र : भावना मेहरा

भीमताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत धारी में कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव जनसेवा ही ईश्वर सेवा की भावना को जीवन में उतारा है। यह पखवाड़ा हर कार्यकर्ता के लिए अवसर है कि वह अंतिम पंक्ति तक सेवा भाव से पहुँचे। कार्यशाला में बताया गया कि सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित कई जनसेवी कार्यक्रम होंगे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों में पूरी निष्ठा से जुड़ें। बैठक में मंडल अध्यक्ष कृष्णा चंद्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, दीपा बिष्ट, संजय बिष्ट, विवेक डंगवाल, प्रकाश चंद्र नानू, प्रमोद बेलवाल, दिनेश बिष्ट, गौरव बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, पुरन मिश्रा, प्रकाश मेलकानी, आन सिंह, दीपू कोरंगा, पान सिंह, भवान सिंह, मोहन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *