भीमताल : सांसद अजय भट्ट ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में नवनिर्मित भवन के कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए। भवन में 6 प्राइवेट और 48 जनरल वार्ड बनाए जाने हैं। सांसद ने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से शेष धनराशि आवंटित करने का आग्रह किया, जिससे काम में गति लाई जा सके।
सांसद ने भवन निर्माण में गुणवत्ता पर जोर दिया और कहा कि धनराशि मिलते ही कार्य समय पर पूर्ण किया जाए। साथ ही, महिला चिकित्सालय में एस.एन.सी.यू और एच.डी.यू वार्डों में स्टाफ की कमी को लेकर भी उन्होंने सचिव से बातचीत की और शीघ्र तैनाती के निर्देश दिए।