जनता की समस्याओं पर सांसद अजय भट्ट का फोकस, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल। सांसद अजय भट्ट ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याण और सुशासन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *