90 लाख से नौकुचियाताल–शिलौटी मोटर मार्ग का होगा डामरीकरण : विधायक कैड़ा

भीमताल। ब्लॉक भीमताल स्थित नौकुचियाताल से शिलौटी पंत मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं पर्यटकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक क़ैडा ने बताया कि उनके प्रयासों से नौकुचियाताल–शिलौटी पंत मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए शासन से 90 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
इस दौरान विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के थलाड़ी, टकूरा, करायल, सुरंग सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य बुनियादी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन गांवों में अभी तक सड़क सुविधा नहीं है, वहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत मोटर मार्गों का निर्माण किया जाएगा और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पुटगांव से कुलोरी–देवलीधार–सुरंग मोटर मार्ग लंबे समय से खराब था, जिसके डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत धनराशि स्वीकृत करा दी गई है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। विधायक के दौरे पर क्षेत्रवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *