व्यापारी समाज राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ : नवीन वर्मा

बाईं पास व पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की उठी मांग

भीमताल : व्यापार मंडल भीमताल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज देश के आर्थिक विकास का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल व्यापार नहीं करता, बल्कि समाज के हर संकट में अग्रणी भूमिका निभाता है।
राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना संगठन का प्राथमिक दायित्व है और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल इस दिशा में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भीमताल में बाईं पास और पार्किंग की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनके स्थायी समाधान के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेशभर में व्यापार मंडल की कुल 382 इकाइयों के बीच आपसी सामंजस्य और बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा, जिससे संगठन और अधिक प्रभावशाली बन सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने की। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश मंत्री रवैल सिंह आनंद, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सैमवाल, जिलाध्यक्ष बिपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पटवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा पंकज उप्रेती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष आशा उप्रेती सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *