एनसीसी कैडेट्स ने सीखे फायरिंग, रैपलिंग और ड्रोन संचालन के गुर

भीमताल । 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के सातवें दिन कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजीत मेहता के नेतृत्व में योग सत्र से हुई, जिसमें कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई।

योग सत्र के बाद कैडेट्स को 22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही INSAS राइफल समेत अन्य हथियारों की कार्यप्रणाली और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। ड्रिल प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य कौशल को भी मजबूत किया गया।

शिविर के दौरान एसडीआरएफ नैनीताल की टीम ने कैडेट्स को रैपलिंग और क्लाइम्बिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण से कैडेट्स में साहस, आत्मविश्वास और आपदा प्रबंधन से जुड़े कौशल का विकास हुआ।

दिन के अंतिम सत्र में हवलदार दीपक रावत के मार्गदर्शन में कैडेट्स को आधुनिक तकनीक ड्रोन के संचालन, उपयोग और सर्विलांस संबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें ड्रोन उड़ाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. खड़का, चंचल सिंह, इंदर सिंह सहित एनसीसी के अन्य अधिकारी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *