भीमताल : भीषण गर्मी और सूखे मौसम के बीच राहत की खबर है। वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि सोमवार को जनपद हल्द्वानी में कहीं भी वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयासों से वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया है।
डॉ. भार्गव ने जानकारी दी कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केन्द्रीय प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊं नैनीताल वन प्रभाग तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से किसी भी प्रकार की वनाग्नि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
वन संरक्षक ने स्थानीय जनता से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अग्नि की कोई घटना दिखाई दे, तो तत्काल विभागीय टोल फ्री नंबर 18001804141, आपदा कंट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 अथवा दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर जानकारी दें, ताकि समय रहते आग पर नियंत्रण पाया जा सके।