सीएम धामी के भीमताल दौरे पर ग्राम प्रधान ने सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के समाधान का आश्वासन

भीमताल। पुष्कर सिंह धामी के भीमताल आगमन पर ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की ओर से ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने उनका स्वागत किया और चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से जंगलिया गांव से बूढ़ा धूरा मोटर मार्ग के डामरीकरण, राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग शुरू करने, कृषि उपज को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ की व्यवस्था करने तथा जंगल किनारे बसे ग्रामीणों के सार्वजनिक रास्तों पर सोलर लाइट लगाने की मांग की गई।
ग्राम प्रधान ने ये मांगें कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाईं।
इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *