भीमताल में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र

भीमताल : गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भीमताल ने आज 20 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया। इस पत्र में पेंशनर्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं,गोल्डन कार्ड योजना में सुधार: ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, जन औषधि एवं दवाओं को निशुल्क किया जाए, गोल्डन कार्ड धारकों के लिए छूट: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार्ड में 50% और पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए 30% छूट दी जाए, अस्पतालों में गोल्डन कार्ड का समुचित उपचार: चयनित अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड धारकों को भर्ती न करने के मामले में सरकार से शीघ्र भुगतान की मांग, कोरोना काल का डीए: जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में डीए (महंगाई राहत) की वसूली का भुगतान शीघ्र किया जाए।
इसके अलावा पेंशनर्स के राशीकरण के भुगतान को 10 साल 8 महीने में ब्याज सहित पूर्ण करने और अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के सदस्य बी डी पलड़िया, जीबी पालीवाल, मदन मलकानी, केन जोशी, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रकाश चंद्र आर्य सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *