गंगा दशहरा पर स्नान के लिए पहुंचे लोग

भीमताल। नौकुचियाताल स्थित हरकी पैड़ी पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व पर लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने हरकी पैड़ी पर स्नान कर पूजा अर्चना की। हरकी पैड़ी के मंदिर में क्षेत्र के लोगों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि नौकुचियाताल हरकी पैड़ी में गंगा दशहरा पर लोगों ने स्नान किया। सुंदरकांड पाठ में प्रमोद कर्नाटक, विनोद पाठक, तनुज कर्नाटक, धीरज मेहता, गोलू, नरेश नौगाई, राजू पांडे, कानू पांडे, किरन पांडे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *