भीमताल। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में सत्र 2025-26 हेतु विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्या अंजु सिंह ने परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, नेतृत्व, संयम, सहयोग, जिम्मेदारी और विश्वसनीयता किसी भी संस्था के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त कप्तान विद्यालय के आदर्शों का पालन कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
नव-निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
•विद्यालय कप्तान – सूरज मेहता एवं मीनाक्षी कपिल
•विद्यालय उपकप्तान – यश पलड़िया एवं निशा
•विद्यालय खेल कप्तान – यश कोहली एवं दीक्षा बृजवासी
कनिष्ठ वर्ग पदाधिकारी –
•विद्यालय कप्तान – शौर्य तंवर एवं वैष्णवी पाण्डेय
•विद्यालय उपकप्तान – प्रियांश सिंह एवं जिया अधिकारी
सदन स्तर पर –
•शिवाजी सदन कप्तान – नवनीत एवं भूमि पांडे
•टैगोर सदन कप्तान – नितिन कुमार एवं हर्षिता नयाल
•अशोक सदन कप्तान – रक्षित बिष्ट एवं पूजा आर्या
•रमन सदन कप्तान – मोहम्मद मुनीफ एवं रुद्राक्षी पलड़िया
कार्यक्रम का सफल संचालन सीसीए प्रभारी अमित कुमार ने किया। सभी चयनित पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया। समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में विद्यालय गीत एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।