जंगलिया गांव में राजस्व विभाग की चौपाल

ग्रामीणों को दस्तावेज दुरुस्ती व राजस्व प्रकरणों की दी जानकारी

भीमताल। जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के निर्देशन में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग द्वारा चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गईं और राजस्व संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने किया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि राजस्व विभाग द्वारा गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं निस्तारित करने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उप राजस्व निरीक्षक चंद्रा गोस्वामी ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने राजस्व अभिलेख एवं अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर बनवाएं तथा उनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे तत्काल ठीक करवाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी अथवा शासकीय समस्या का सामना न करना पड़े।
पट्टी चांफ़ी की उप राजस्व निरीक्षक पूजा राठौर द्वारा मलुवा ताल एवं हेम चंद्र जोशी के ढुंगशिल क्षेत्र में भी अलग-अलग चौपाल लगाकर लोगों को विभिन्न राजस्व प्रकरणों, दस्तावेज दुरुस्ती, नामांतरण, सीमांकन आदि की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
चौपाल कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह कुल्याल, चंद्र बल्लभ पलड़िया, जगदीश चंद्र भट्ट, उमेश चंद्र शर्मा, खुशाल सिंह पोखरिया, बीरेंद्र सिंह कुल्याल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर ऐसे शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन से जुड़ी जानकारी सरल तरीके से मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *