मृतकों में दंपती, एक पुरुष समेत एक बच्चा भी शामिल
घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में रेफर किया
भीमताल (नैनीताल)। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को आ रही रोडवेज बस बुधवार की दोपहर एक बजे भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास एक कार को बचाने के प्रयास में 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 29 लोग घायल हो गए। घायलों को भीमताल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। हल्द्वानी एसटीएच में 24 घायल यात्रियों का उपचार चल रहा है और एक घायल यात्री का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से चारों मृतकों के नाम की पुष्टि की गई। खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला, गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह निवासी खेला धारचूला, सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ और दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ शामिल है।
ये है घायल यात्री
1- अभिलाषा (37) पत्नी यशपाल बिष्ट पिथौरागढ़
2-कल्पना रावत (22) पुत्री शंकर सिंह, रामनगर
3- रोहित सिंह बिष्ट (38) पुत्र हरक सिंह, मल्लीताल भीमताल
4–सुमन भट्ट (22) पुत्री जगदीश चंद्र भट्ट, हल्द्वानी
5–दीक्षा प्रकाश पुत्री कैलाश दुमावाढूंगा,
6–नेहा पंत (27) पत्नी विनोद पंत, पिथौरागढ़
7- मनीष बिष्ट (26) पत्नी रोहित बिष्ट, मल्लीताल भीमताल
8- नेहा लमगड़िया (24) पुत्री सुखबीर सिंह अल्मोड़ा
9- दीक्षा बिष्ट (19) पुत्री जीवन सिंह, बरेली
10- गीतांजलि पांडे (23)पुत्री भुवन चंद्र पांडे, रामनगर
11-वंशिका (21) पुत्री चंद्र लाल
12 –भूमिका (20) पुत्री दिनेश निवासी बरेली
13–भारती जोशी (21) पुत्री प्रकाश जोशी, हल्द्वानी
14- यशपाल सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, पिथौरागढ़
15- ठाकुर सिंह (42) पुत्र जोगा सिंह, मुनस्यारी
16–रिया चौबे (22) पुत्री गिरीश हल्द्वानी
17- लक्की (16) पुत्र ठाकुर सिंह, मुनस्यारी
18 गिरीश चंद्र पुत्र केशव गोलापुर
19–हर्षित बनल पुत्र हरि सिंह फतेहपुर हल्द्वानी
20–कोमल आर्य पुत्री हेमचंद्र
21– मनीष सिंह रावत पुत्र कैलाश सिंह, हल्द्वानी
22–निधि गोस्वामी पुत्री देवपुरी गोस्वामी, मुखानी हल्द्वानी,
23–ममता पुत्री संजीव कुमार, बरेली रोड