भीमताल की खाई में गिरी रोडवेज बस

अल्मोडा से हल्द्वानी जा रही थी बस

भीमताल : अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जा रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग में आमडाली के पास लगभग 800 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सड़क तक लाया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर किया जा है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *