बरसात से पहले नगर की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

नालों की सफाई व सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

भीमताल : बरसात के मौसम से पहले नगर में सफाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम खालिक ने पाया कि नगर के तीन से चार नालों में अभी तक ठीक से सफाई नहीं हो पाई है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति न बने। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चार्टन लॉज के पास निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार को बरसात से पहले हर हाल में पूरा करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि जॉय विला कंपाउंड के पास स्थित एक बड़ी चट्टान से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर सुरक्षा उपाय किए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि इस क्षेत्र का सर्वे कर स्थाई समाधान की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए। नगर पालिका ईओ को भी निर्देशित किया गया कि पूरे नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि बरसात से पहले स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *