जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र बिष्ट ने दिया इस्तीफा

14 अगस्त की घटना को बताया मुख्य वजह

भीमताल : जिला पंचायत नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते 20 वर्षों से जिला पंचायत की ओर से हाईकोर्ट नैनीताल और उत्तराखंड लोक सेवाएं अधिकरण, नैनीताल पीठ में मामलों की पैरवी की।

अपने इस्तीफे में बिष्ट ने 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई घटना को मुख्य कारण बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र परिसर से चुनाव के बीच पांच निर्वाचित सदस्यों का हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया। इस घटना से न सिर्फ आमजन में भय का माहौल पैदा हुआ, बल्कि चुनाव प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।

बिष्ट ने कहा कि ऐसे हालात में वह अब जिला पंचायत की ओर से अधिवक्ता के रूप में कार्य करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की घोषणा कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *