भीमताल : परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को हल्द्वानी-लालकुआं एवं हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 87 वाहनों के चालान किए गए, वहीं ट्रैक्टर, पिकअप और ऑटो समेत 4 वाहनों को सीज कर लिया गया। अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक आर.सी. पवार व गिरीश कांडपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा, कार और मोटरसाइकिलों की चेकिंग की। अधिकारियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन संचालन, नो पार्किंग, फिटनेस, सीटबेल्ट, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, टैक्स, ओवरस्पीड समेत विभिन्न उल्लंघनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई में चंदन ढैला, चंदन सुयाल, अनिल कार्की व प्रकाश भी शामिल रहे।