भवाली से शुरू हो शटल सेवा, व्यापारियों ने की मांग

भीमताल से चल रही सेवा से स्थानीय कारोबार हो रहा प्रभावित: अखिलेश सेमवाल

भीमताल : भीमताल से चल रही शटल सेवा को लेकर स्थानीय व्यापारियों में असंतोष है। व्यापारियों का कहना है कि शटल सेवा की शुरुआत भीमताल से होने के कारण क्षेत्रीय व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के अखिलेश सेमवाल ने बताया कि यदि शटल सेवा भवाली से शुरू की जाए तो भीमताल, सातताल और भवाली – तीनों ही पर्यटन क्षेत्रों के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सेमवाल ने यह भी सुझाव दिया कि शटल सेवा बसों के माध्यम से चलाई जाए जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके और क्षेत्र में जाम की समस्या से भी राहत मिले। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाए और निर्णय स्थानीय व्यापारियों एवं पर्यटन उद्योग के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *