ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भीमताल। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) एवं अन्य ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन का सत्यापन सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को नवाचार (इनोवेशन) के माध्यम से योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, सहायक परियोजना निदेशक सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *