कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने GPAT-2025 में दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की सफलता

भीमताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय, भीमताल परिसर स्थित भेषज विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय फार्मेसी स्नातक दक्षता परीक्षा (GPAT) 2025 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष भारत सरकार की संस्था नेशनल मेडिकल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देशभर के फार्मेसी स्नातकों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रवेश हेतु पात्र माने जाते हैं और साथ ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा छात्रवृत्ति भी प्राप्त करते हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग के विद्यार्थी प्रतिवर्ष इस परीक्षा में सफलता अर्जित करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी विभाग के छह विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय GPAT परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
सफल विद्यार्थियों खुशी देवल, अमित सिंह, प्रशांत जोशी, मोहित सिंह, श्रुति जायसवाल, आयुष मिश्रा शामिल है।
इन विद्यार्थियों की सफलता पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, परिसर निदेशक प्रो. एल.के. सिंह, विभागाध्यक्ष एवं डीन टेक्नोलॉजी प्रो. कुमुद उपाध्याय, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. अर्चना नेगी साह, डॉ. तीरथ कुमार, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. राजेश्वर कमल कांत समेत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *