नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 27 अगस्त को

भीमताल : सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल की आठों विकास खण्डों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को 27 अगस्त 2025 को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी वंदना ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 26 अगस्त तक सभी ग्राम प्रधान और सदस्यों को कार्यक्रम से अवगत कराएँ और शपथ ग्रहण हेतु उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शपथ पत्रों की जांच और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारियों की होगी। इसके पश्चात सभी संगठित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 28 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक के संचालन के लिए आवश्यकतानुसार अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *