बिरसिंग्या सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना, जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप

भीमताल । बिरसिंग्या सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए आश्वासनों के पूरा न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरने का नेतृत्व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल ने किया।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता है और इसके अभाव में स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में धर्मपाल, पूर्व प्रधान दयाल राम, हरिश्चंद्र, सुभाष चंद्र, प्रकाश चंद्र, मोहन चंद्र, इंद्र कुमार, बिपिन चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, बसंत बल्लभ, कैलाश चंद्र, पुष्कर कुमार, सुषमा शर्मा, कृष्ण चंद्र, देवेश चंद, नरेश कुमार, वेद प्रकाश, रामकृष्ण, गिरीश चंद्र, पंकज कुमार, दया कृष्ण, तोताराम, ललित चंद्र, कैलाश चंद्र, विद्यासागर, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *