भीमताल में शिक्षकों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

भीमताल : पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के आह्वान पर गुरुवार को नगर भीमताल में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर खंड विकास कार्यालय स्थित शहीद पार्क तक पहुंचा।
कैंडल मार्च का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताना और सरकार से दोषियों को कठोर सजा देने की मांग करना था। इस दौरान शिक्षकों और नगरवासियों ने देश की एकता और अखंडता के समर्थन में नारे लगाए।
मार्च में करीब डेढ़ सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्रद्धेय चंदा देवेंद्र चनौतियां, शिप्रा जोशी, शुभम नैनवाल समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। शिक्षकों में हेमचंद्र भट्ट, अनिल कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र सुयाल, ललित मोहन, आनंदी, गुणवंत, रेखा रौतेला, मीरा सिंह और नीलिमा पांडे प्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल के जिला महामंत्री बंशीधर कांडपाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *