भीमताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 16 छात्र घायल

एसएसपी के नेतृत्व में चला रेस्क्यू, सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

भीमताल । भीमताल के बोहरकून में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के बचाव ओर राहत कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी के नेतृत्व में ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को रेस्क्यू किया।। दुर्घटना में चोटिल 02 वयस्क और 16 बच्चों को सीएचसी भीमताल में उपचार कराया। जिनमें से 04 बच्चों को अन्य परीक्षण और उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ भवाली के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस, SDRF, स्थानीय फायर यूनिट्स की टीमें मौके पहुंची। हादसे में एंजेल, दिवा, अंशुल और निखिल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है। भीमताल के भाजपा जिलामंत्री मनोज भट्ट, समाजसेवी नितेश बिष्ट, रवि कुमार, गौतम मटियाली, शरद पांडे, निशू खान, कुलदीप बोहरा आदि स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान के जरिए घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *