आज नैनीताल-भीमताल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, पर्यावरण दिवस कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंचेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नैनीताल और भीमताल में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा राज्य अतिथि गृह पहुंचकर सुबह 10:10 बजे से 10:50 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे राज्य अतिथि गृह से सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:15 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा भीमताल झील के समीप पहुंचकर सुबह 11:35 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे रामलीला ग्राउंड, मल्लीताल भीमताल में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *