हल्द्वानी में परिवहन विभाग की सख्ती: 42 वाहनों के चालान, 3 सीज

भीमताल : नगर प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई में बुधवार को 42 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 3 वाहनों को सीज किया गया।

नगर मजिस्ट्रेट श्री एपी बाजपेई और आरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ऑटो, ई-रिक्शा, और भारी वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान यूनिफॉर्म न पहनना, वाहनों का सत्यापन न कराना, टैक्स, फिटनेस और परमिट शर्तों का उल्लंघन, तय मार्ग से अलग दिशा में वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाना और ट्रिपल राइडिंग जैसे नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

नगर मजिस्ट्रेट श्री एपी बाजपेई ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की आकस्मिक जांच अभियान चलाए जाएंगे ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

इस प्रवर्तन कार्रवाई में आरटीओ प्रवर्तन डॉ. गुरदेव सिंह, सहायक परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र, टीआई श्री गिरीश कांडपाल, परिवहन सुपरवाइजर श्री अनिल कार्की, श्री देवेंद्र बिष्ट, श्री अरविंद, श्री दानिश, प्रवर्तन चालक श्री सूर्य प्रकाश और श्री महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *