भीमताल : आगामी व्यापारिक चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रामलीला मैदान, मल्लीताल, भीमताल में 6 मार्च प्रातः 10:00 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की जाएगी।चुनाव समिति ने सभी इच्छुक व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र प्राप्त कर लें। निर्धारित समय के बाद नामांकन पत्रों का वितरण नहीं किया जाएगा।
चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है, और सभी प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव समिति ने पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का आश्वासन दिया है।