पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भीमताल : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 64वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को तल्लीताल पंत पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर भी माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया।कार्यक्रम में पूरन भट्ट, पारस चंद्र, भैरव भट्ट, नीरज सांगुड़ी, हिमांशु संवाल, चंद्रशेखर गिरी, निखिल, युग चंद्र, जतिन आर्या, प्रियांशू गोस्वामी, मयंक पांडे, मेराज अली सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *