बिजली बिल न चुकाने पर 13 घरों के कनेक्शन काटे

पाण्डेगांव। बिजली बिल का समय पर भुगतान न करने पर विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पाण्डेगांव, जंगलियागांव, चाँफी और भगत्युडा सहित 13 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए।

एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि कई उपभोक्ता लंबे समय से अपने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। उन्होंने साफ किया कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि बकाया बिलों की वसूली सुनिश्चित की जा सके।

विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *