भीमताल में मारपीट के बाद घायल की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भीमताल : गत माह भीमताल क्षेत्र में हुए मारपीट प्रकरण में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 19 मई का है जब क्वेराली सलड़ी स्थित सिटी व्यू रेस्टोरेंट में काम करने वाले कारीगर देवेंद्र सिंह के साथ धीरज नगरकोटी और केदार सिंह ने कहासुनी के बाद मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र सिंह को पहले हल्द्वानी और बाद में बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रेस्टोरेंट के मालिक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर थाना भीमताल में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा द्वारा की गई।टीम ने कार्रवाई करते हुए धीरज सिंह नगरकोटी पुत्र स्व. अमर सिंह, निवासी जैंती को जैंती से, केदार सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी आरटीओ रोड जयदेवपुर कॉलोनी को हल्द्वानी में दबिश देकर गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र राज सिंह,कांस्टेबल संजय नेगी,हरीश सिंह,नरेश परिहार, मनोज पंत शामिल रहे। पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *