हरित नौकुचियाताल अभियान के तहत झील की सफाई, हर हफ्ते चलेगा अभियान

भीमताल । क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया के नेतृत्व में नौकुचियाताल झील की सफाई को लेकर रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नाव चालक कल्याण समिति के सदस्यों ने झील के किनारों और दीवारों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
पलड़िया ने बताया कि झील की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह अभियान हर सप्ताह चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौकुचियाताल को प्रदूषण रहित और हरित बनाने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे झील की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
सफाई अभियान में दुर्गा दत्त पलड़िया के साथ हरीश पलड़िया, पूरन भट्ट, गिरीश चंद्र बेलवाल, तारा शर्मा, मनोज पलड़िया, शंकर दत्त दनाई, विनोद कुमार, हरीश भट्ट, दीपक पलड़िया, भुवन चंद्र, राजू पलड़िया सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पलड़िया ने बताया कि आने वाले समय में झील के संरक्षण के लिए और भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *