भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्र आर्य के समर्थन में जुटे दिग्गज

भीमताल : आगामी पालिकाध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्र आर्य के समर्थन में पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या ने प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई है। अब फिल्म अभिनेता हेमंत पांडेय भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं।
हेमंत पांडेय ने पहाड़ी भाषा में जनता को संबोधित करते हुए प्रकाश चंद्र आर्य को एक सच्चा और सहज जननेता बताया। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने भवाली की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा, “मुझे जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। मैं भवाली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *