भीमताल में नेता प्रतिपक्ष ने किया कांग्रेस के लिए प्रचार
भीमताल । नगर पालिका भीमताल से कांग्रेस की पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा टम्टा के लिए रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भीमताल पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार किया। नेता प्रतिपक्ष ने बाजार से डांठ और तल्लीताल तक रोड शो करके लोगों से कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील की। आर्य ने कहा कि भीमताल में कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भष्ट्राचार से त्रस्त होकर भाजपा को निकाय चुनाव में सबक सिखाने का मन बना चुकी है। यशपाल ने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार के लिए शहरों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने भीमताल में कांग्रेस को भारी मतों से जीताने की अपील की। पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी सीमा टम्टा ने कहा कि अगर वह जीतकर आई तो भीमताल की पार्किंग, सीवर और पेयजल समस्या को हल किया जाएगा। साथ ही सिडकुल में उद्योग खोलकर युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की मांग की है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, देवेंद्र सिंह चनौतिया, डीके डालाकोटी, भूपेंद्र कनौजिया, सतीश नैनवाल, नीरज कुमार, गुंजन रौतेला, राकेश बृजवासी, देवेंद्र फर्त्याल आदि रहे।