प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जनता दरबार, सौड़ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी के प्रति जताया आभार

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम सौड़ से पहुंचे ग्रामीणों ने पंगोट–देचौड़ी सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार द्वारा स्वीकृति मिल गई है। सड़क स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को यातायात सुविधा मिलने के साथ ही आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
जनता से संवाद के दौरान सौड़ के ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में अध्यापकों की तैनाती एवं भवन निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *