भीमताल(नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बस और बाइक की भिडंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी में लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ जा रही केएमओ बस पाड़ली के पास पहुंचते ही पाडली से रातीघाट की तरफ बाइक की पाडली मोड पर आमने सामने भिड़ंत होने पर बाइक सवार अखिलेश कुमार( 22) पुत्र सुरेश चंद्र और अजय (28) पुत्र योगेश दोनों निवासी पाडली घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी गरमपानी लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।