शिक्षा मंत्री को पतलोट छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पतलोट महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को हल करने के लिए छात्र संघ पदाधिकारियों ने देहरादून में शिक्षा मंत्री धन सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ अध्यक्ष गणेश सिंह ने महाविद्यालय में संस्कृत, भूगोल विषय, भवन निर्माण कार्य पूरा करने, स्नातकोत्तर विषय शुरू करने, एनसीसी लागू करने और हिंदी विषय के प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने मंत्री से कहा कि उक्त समस्याओं के चलते विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर रूख कर रहे हैं। मंत्री ने मांगों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है।
