बाहर से आए लोग पुलिस थाने में कराए सत्यापन

खनस्यू थानाध्यक्ष ने पतलोट में की बैठक

भीमताल (नैनीताल)। खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बाहरी राज्यों से आए लोगों से पुलिस थाने में सत्यापन कराने को कहा है। पतलोट में लोगों के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष ने कहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है। राणा ने स्थानीय लोगों से अपने किराएदारों का भी सत्यापन कराने को कहा। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा ऐप और गौरा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कहीं। इस दौरान व्यापारी रंजीत सिंह मटियाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *