अल्मोड़ा हाईवे पर निर्माण कार्यों में मिली अनियमितता
भवाली। (नैनीताल)। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा जाते समय अलग अंदाज में दिखे। कमिश्नर ने अल्मोड़ा हाईवे में नैनीपुल के पास एनएच की ओर से चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया तो कमिश्नर को निर्माण कार्यों में अनियमितता देखने को मिली। निर्माण कार्यों में अनियमितता देख कमिश्नर का पारा चढ़ गया और उन्होंने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर को मौके पर कोई विभागीय अधिकारी नहीं तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था से 15 दिन के अंदर सिरसा गांव को जाने वाले मोटर मार्ग को सही कराकर खोलने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

