विधायक ने सदन में रखी मांग
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ के किसानों को आलू का बीमा दिलाने की सरकार से मांग की मांग। कैड़ा ने सदन में बात रखते हुए कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को पिछले साल के आलू का बीमा इंश्योरेंस कंपनी की ओर से नहीं दिया गया है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के किसान कृषि कर अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन बीमा न मिलने से किसानों में मायूसी है। साथ ही कैड़ा ने काठगोदाम -हैड़ाखान-खनस्यू मार्ग, ल्वाड़-डोबा-गौनियारों मार्ग, छिड़ाखान से अधौड़ा-मीडार, चमोली से बडौन मोटर मार्गों को परिवहन विभाग को हैंडओवर करने की मांग की है। ताकि सड़क पर दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
