कृष्ण जन्माष्टमी पर भीमताल निकलेगी झांकी

भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में आदर्श रामलीला कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी को भव्य मनाने को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता के साथ भगवान कृष्ण की झांकी निकाली जाएगी। साथ ही झांकी को नगर में भ्रमण कराने के बाद विसर्जित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष संदीप पांडे, पवन साह, गुंजन रौतेला, नीरज कुमार मोनू, उमेश पाठक, गगन आर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *