भीमताल में दुकानें बंद कर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस देने के बाद से भीमताल के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हैं अतिक्रमण के नोटिस भेजने की बात कहीं है। व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद कर आक्रोश रैली निकाल विकास भवन में सीडीओ डॉ संदीप तिवारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। साथ ही सीडीओ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई से हजारों लोग बेघर और रोजीरोटी से बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने सीएम से लोगों को बेघर नहीं करने की अपील की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पंकज जोशी, सतीश लाल वर्मा,गिरधारी भगवाल,मनोज भट्ट, रामपाल सिंह गंगोला, प्रवीण पटवाल,अरुण काण्डपाल, पूरन जोशी,हिमांशु रौतेला, भारत लोशाली, भास्कर भगवाल, लवेंद्र रौतेला, आशु पाठक आदि मौजूद रहे।


