लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे कूकना ग्राम सभा के ग्रामीण…….

भीमताल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड ओखलकांडा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजकर अपनी ग्राम सभा में वर्ष 2014 से भी पूर्व से लंबित विकास कार्य नहीं होने पर 2014 में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के समान इस बार भी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है । यह ज्ञापन ग्रामीणों ने 17 अगस्त 2023 में दिया है जो जिलाधिकारी कार्यालय में उनके द्वारा रिसीव कराया गया है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि
1- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कूकना का उच्चारण नहीं हो पाया है।
2- हाई स्कूल कैड़ा गांव का उच्चारण भी लंबित है
3- ढोली गांव गहना मोटर मार्ग को देवली पहुंच मोटर मार्ग तक होना था वह नहीं हो पाया
5- पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्व कांग्रेस सरकार में स्वीकृत था अभी तक नहीं बन पाया
6-ग्राम पंचायत में जीर्णशीण लघु सिंचाई का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया
7- पशु स्वास्थ्य केंद्र कुकाना में नहीं बन पाया
8- ग्राम पंचायत में घेरदार एवं भूमि संरक्षण योजना लंबित है
9- कोकना हॉर्टिकल्चर में स्टाफ वह भवन निर्माण लंबित है
10- वन फॉरेस्ट चंपावत से हटकर अपनी जनपद नैनीताल में सम्मिलित करने की मांग आज तक पूर्ण नहीं हो पाई
11- जल जीवन मिशन द्वारा विकासखंड लोकल कांड में कराई जा रहे कार्यों में पाइपों की क्वालिटी गुणवत्ता कम होने की उच्च स्तरीय जांच की मांग क्षेत्र वासियों ने की है वही ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कूकना में अत्यधिक धधली का भी आरोप लगाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *