गौशाला में आग लगने से चार मवेशियों की मौत

बेतालघाट के सिमत्या गांव में लगी आग

बेतालघाट (नैनीताल)। विकासखंड के ग्राम पंचायत सिमत्या गांव में अचानक एक गौशाला में आग लगने से गौशाला में बंधे चार मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही कुछ अन्य मवेशी घायल हो गए। ग्रामीणों ने गौशाला में लगी आग पर पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार को नयाब तहसीलदार कुंदन पूरी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात गांव के गोपाल सिंह की गौशाला में आग लग गई थी। जिसके चलते गौशाला में बंधी एक भैंस उसके दो बच्चे और दो बैलों की झुलसकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग मानवी भूल से लगी है। उच्च अधिकारियों को आग लगने से मरे मवेशियों की जानकारी दे दी गई है।

गौशाला में लगी आग को दिखाता ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *