जीर्णशीर्ण भवनों का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण

भीमताल ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने अधिकारियों के साथ बैठक ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर चर्चा की। बिष्ट ने अधिकारियों से ग्राम पंचायत में जो सरकारी भवन जीर्णशीर्ण हालत में उनका सौंदर्यीकरण कराने को कहा। ताकि उन भवनों को दोबारा प्रयोग किया जा सके। साथ ही उन्होंने विकासखंड को कूड़ा मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ कूड़े को कूड़ेदान और कूड़ा वाहन में ही डालने का आह्वान किया। बिष्ट ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। इस दौरान बीडीओ केएन शर्मा, महेश्वर सिंह अधिकारी, प्रधान हेमा आर्या, डॉ ममता जोशी, राधा कुल्याल, एमबी भंडारी, धमेंद्र शर्मा, लक्ष्मी दत्त पलड़िया, दुर्गादत्त पलड़िया, राजेंद्र कोटलिया, नवीन क्वीरा, संजय कुमार, प्रेम कुल्याल, धीरेंद्र जीना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *