मनरेगा में ऑफलाइन से भुगतान कराए श्रमिकों को

भीमताल ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजना में एनएमएमएस में आ रही परेशानियों के चलते मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे मजदूर परेशान हैं। बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों से मनरेगा संबंधित समस्या को हल करने के लिए ऑफलाइन भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से लोगों को पेंशन योजना से जोड़ने को कहा। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को मंगोली और बानना गांव में बीते दिनों जिन पशुपालकों की मवेशियां आपदा से मरी और घायल हुई है उनकी समस्या को जल्द हल करने को कहा। बिष्ट ने विकास भवन स्थित स्वयं सहायता समूह ग्रामीण शिल्प इंपोरियम सरस बाजार ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजनाओं का लाभ देने का आह्वान किया। इस दौरान चंपा बिष्ट, लता पलड़िया, राधा कुल्याल, लक्ष्मण गंगोला, मोहन सिंह, अमित कुमार, विनोद कुमार, मुन्ना लाल, धमेंद्र रावत, कमल गोस्वामी, विपिन जंतवाल, राजेंद्र कोटलिया, महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *