युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने का आह्वान

ओखलकांडा में बजरंग दल का स्थापना दिवस मनाया

भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड के पदाधिकारियों ने रविवार को बजरंग दल का 39वां स्थापना दिवस मनाया। बैठक में युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बजरंग दल के उद्देश्य से लोगों को जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने हिंदुओं के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह नयाल के नेतृत्व में हुई। बैठक में राजेंद्र सिंह नयाल, जिला खंड कार्यवाह उत्तम सिंह नयाल, ग्राम प्रधान संजय सिंह, कुंदन सिंह नयाल, डूंगर सिंह, दीवान सिंह, दयाल राम, हेमू नयाल, जितेंद्र, त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

युवाओं को बजरंग दल में जोड़ते कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *