भीमताल (नैनीताल) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विकास खण्ड भीमताल के संकुल पिनरो के विधालय जीपीएस बाँसा के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित दीवार पत्रिका के अन्तर्गत ‘ जुगनू ‘का नया अंक निकला । शिक्षक दीपक नौगाईं ‘अकेला ‘ के मार्गदर्शन में नियमित रुप से दीवार पत्रिका निकाली जा रही है । नए अंक मे छात्रों द्वारा स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, महात्मा गांधी, भगतसिंह, श्रीदेव सुमन , तिरंगा, राष्ट्रीय प्रतीकों आदि पर स्वरचित लेख व कविताएँ लिखी गई है ।
नवीन अंक के छात्र संपादक चन्द्रा शर्मा, जानहवी पलडिया, देव शर्मा और पंकज पलडिया थे । शिक्षक दीपक नौगाईं अकेला ने बताया कि छात्रों की रचनात्मक सोच और लेखन क्षमता को विकसित करने के लिए दीवार पत्रिका एक सशक्त माध्यम है ।
कैप्शन – छात्रो द्वारा दीवार पत्रिका के अन्तर्गत देशभक्ति पर बनायी गई पत्रिका
